Home Uncategorized डाकघर में दबंगई पड़ी भारी, मारपीट मामले में युवक गिरफ्तार

डाकघर में दबंगई पड़ी भारी, मारपीट मामले में युवक गिरफ्तार

176
0

रिपोर्ट..डा.विवेक चौबे

बलिया। रेवती थाना क्षेत्र में डाकघर के अंदर घुसकर मारपीट और हंगामा करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सरकारी काम में बाधा डालने और जानलेवा हमले के आरोप में पुलिस ने आरोपी अभिषेक पाण्डेय को कुशहर रोड के पास से दबोचा।बताया जा रहा है कि डाकघर में काम करने वाली महिला से विवाद के बाद आरोपी अपने साथियों संग डाकघर पहुंचा और वहां मौजूद कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई लाठी भी बरामद कर ली है।रेवती पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी कार्रवाई जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here