बलिया। जनपद बलिया के नगरा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा मार्ग पर एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। भीमपुरा नंबर दो के पंडितपुरा गांव के समीप ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर उपस्थित लोगों ने उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतिका की पहचान ढेकवारी गांव निवासी उर्मिला देवी के रूप में हुई है। वह अपने पति सुरेंद्रनाथ पाण्डेय के साथ भरथाव गांव जा रही थीं।इस हादसे में सुरेंद्रनाथ पाण्डेय को भी गंभीर चोटे आई जिनका उपचार जारी है।बतादें कि बिशनपुरा की ओर से लकड़ी लदा एक ट्रैक्टर आ रहा था। जैसे ही पंडितपुरा गांव के पास खराब सड़क पर पहुंचा ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई। तथा बाइक से जा रहें दम्पत्ति को जोरदार टक्कर मार दिया।जिससे बाइक सवार दम्पति सड़क पर गिर गये और पत्नि के सिर पर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।










