मऊ। जनपद के मधुबन में खोए हुए मोबाइल फोन वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के लिए पुलिस देवदूत बनकर सामने आई है। साइबर सेल और थाना पुलिस के संयुक्त प्रयासों से गुम हुए 4 स्मार्टफोन बरामद कर सोमवार को उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए। बरामद किए गए इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 71,000 रुपये बताई जा रही है। सीईआईआर पोर्टल और साइबर टीम की जुगलबंदी से मिली कामयाबी। क्षेत्र के चार लोगों ने अपने मोबाइल गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी। अपर पुलिस अधीक्षक के आदेश और क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार पांडेय के निर्देशन में एक विशेष साइबर टीम का गठन किया गया। टीम ने भारत सरकार के सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल का प्रभावी ढंग से उपयोग करते हुए गुम हुए मोबाइलों की लोकेशन ट्रैक की गई। लगातार सर्विलांस और ट्रैकिंग के बाद पुलिस को कुल 4 मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता मिली। प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने मोबाइल स्वामियों को थाने बुलाकर विधिवत उनके मोबाइल फोन सुपुर्द किए। इनमें शीतलपुर बीबीपुर निवासी मधु सिंह पोको मोबाइल बीबीपुर से गायब हो गई थी, इसकी कीमत 16000 रुपये, नुरूल्लाहपुर गांव निवासी जितेंद्र की वीभो मोबाइल कीमत 18,000 रुपये, मिश्रौली गांव निवासी अजय कुमार की ओप्पो मोबाइल मधुबन से गायब हो गई थी, जिसकी कीमत 19,000 है, हकारीपुर गांव निवासी अमित कुमार की वीभो मोबाइल कटघरा शंकर से गायब हो गई थी, इसकी कीमत 18,000 रुपए है। इन गायब मोबाइलों को पुलिस ने मंगलवार को बरामद कर लिया। इस सराहनीय कार्य को प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। टीम में उपनिरीक्षक दीपनारायण, उपनिरीक्षक दिलीप पटेल, कंप्यूटर ऑपरेटर पवन कुमार सिंह, कांस्टेबल शिव कुमार सरोज, बिंदु पटेल और महिला कांस्टेबल प्रतिमा सिंह की मुख्य भूमिका रही। अपना कीमती फोन वापस पाकर सभी पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया।










