0 जनता की सुविधा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं — ए.के. शर्मा*
0 भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश, जवाबदेही तय
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के निर्देश पर विद्युत विभाग में कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई है। मंत्री श्री शर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि भीषण गर्मी के दौरान विद्युत आपूर्ति एवं जनसुविधाओं के प्रति किसी भी प्रकार की उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी।
इसी क्रम में मेरठ में पदस्थ अधिशासी अभियंता योगेश कुमार (सैप आईडी 11008086) को विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं गाजियाबाद में पदस्थ अधिशासी अभियंता राहुल (सैप आईडी 15000544) को भी अपने कर्तव्यों के प्रति गंभीर लापरवाही पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।प्रथम दृष्टया जांच में यह पाया गया कि विद्युत वितरण खंड द्वितीय गाजियाबाद में तैनात अधिशासी अभियंता राहुल द्वारा विभागीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर शिथिलता बरती गई, जिसके चलते उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।
इसके अतिरिक्त रामानंद (सैप आईडी 11007398), अधीक्षण अभियंता गाजियाबाद को विभागीय कार्यों में रुचि न लेने एवं अपेक्षित सक्रियता नहीं दिखाने के कारण विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की गई है।वहीं मुख्य अभियंता पारेषण पश्चिम मेरठ श्री सत्येंद्र सिंह तथा मुख्य अभियंता आगरा श्री शैलेश गुप्ता को भी कार्य में लापरवाही बरतने पर चेतावनी जारी की गई है।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में बिजली व्यवस्था को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।मंत्री श्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्युत आपूर्ति, शिकायत निस्तारण एवं फील्ड मॉनिटरिंग को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












