मऊ। उत्तर प्रदेश के मधुबन तहसील में उस वक्त अंधेरा छा गया जब मौसम खराब होने के कारण बिजली कटने के एक घन्टे बाद भी तहसील प्रशासन द्वारा जनरेटर का संचालन नहीं किया गया। तहसील कर्मी मोबाइल के रोशनी में कार्य करने को विवस दिखें । उधर अधिवक्ता और वादकारी परेशान रहें। जबकि मालखाना, खतौनी उद्धरण, लेखपाल कक्ष, आरके कक्ष सहित सभी कार्यालय अंधेरे में डूबे रहें। अंधेरे के संबंध में कर्मचारियों से पुछे जाने पर कोई भी मुंह नहीं खोला । जबकि एसडीएम और तहसीलदार ने ने मामलें संज्ञान लेने की बात करते हुए पल्ला झाड लिया। वादकारी जीवन चौबे, सुजीत कुमार, शिवप्रकाश, अशोक गुप्ता ने बताया कि कोई खतौनी लेने आया तो कोई रिकार्ड रुम और लेखपाल कक्ष में अपने कार्यों को लेकर आए। उधर अधिवक्ता योगेश चतुर्वेदी, शिवप्रकाश सिंह, अरूण त्रिपाठी , अविनाश मल्ल आदि ने कहां कि जनरेटर संचालन नहीं होने से कार्य करने में परेशानी हो रही है।










