Home मऊ धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी

धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी

संवाददाता: संजय गुप्ता

मधुबन,मऊ। मधुबन तहसील क्षेत्र के विभिन्न अंचलों में शुक्रवार को धनतेरस के अवसर पर बाजारों में बड़ी भीड़ देखी गई। रविवार को दीपावली पर्व के मद्देनज़र बड़ी संख्या में खरीदार बाजारों में पहुंचे। तहसील क्षेत्र के दुबारी, दरगाह, सिपाह, बीबीपूर, फतेहपुर, मर्यादपूर, सूरजपुर जैसे प्रमुख बाजारों में मेला जैसा नजारा देखने को मिला। मधुबन नगर पंचायत बाजार में तो इतनी भीड़ उमड़ी कि यहाँ दिनभर लोगों को जाम से जूझना पड़ा।

बाजारों में बर्तन, झाडू, सजावट, कपड़े, मूर्तियों की दुकानों पर ग्राहकों की बड़ी भीड़ देखी गई। नगर पंचायत बाजार में ₹30 से लेकर ₹300 तक के झाड़ू बिक्री के लिए उपलब्ध रहे। वहीं मूर्तियों की भी अच्छी बिक्री रही। आकार एवं सुंदरता के आधार पर 40 रूपये से लेकर 500 रूपये तक के मूर्ति बीके।
बर्तन की दुकानों पर बड़ी संख्या में खरीदार उमड़े। नगर पंचायत बाजार में दो दर्जन से अधिक बर्तन की दुकानें सजी रहीं और प्रत्येक दुकान पर ग्राहकों की अच्छी भीड़ देखी गई।

स्थानीय दुकानदारों की माने तो यहां आज और कल 2 दिन धनतेरस मनाया जाएगा। ऐसे में कल यानी शनिवार को भी बाजारों में बड़ी भीड़ देखी जा सकती है। दुकानदारों के अनुसार इस साल दीपावली का बाजार पिछले साल की तुलना में बेहतर है। बड़ी संख्या में खरीदार बाजारों में पहुंच रहे हैं और अच्छी बिक्री हो रही है।

Author Profile

पवन कुमार पाण्डेय
पवन कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here