मऊ। बीएसएस परशुराम सेना उत्तर प्रदेश ने संगठन को मजबूती प्रदान करने तथा सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खुशबू पांडेय पत्नी नागभूषण पांडेय को जनपद मऊ के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। खुशबू पांडेय श्रीनिधि मानस कोकिला एवं अंतरराष्ट्रीय कथावाचक के रूप में अपनी पहचान रखती हैं। उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत कुमार पांडेय ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए विश्वास जताया कि खुशबू पांडेय अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगी तथा ब्राह्मण समाज, सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज को एकजुट करना और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












