घोसी,मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के पांडेपार गांव में शनिवार करीब 15 फीट गहरे कुएं में बोरे के अंदर नवजात बच्ची मिली। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर लकड़ी लेने गई एक बुजुर्ग महिला ने ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद डायल 112 को जानकारी दी गई। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से बच्ची को कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने उसे प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी बड़राव पहुंचाया जहां चिकित्सक ने बच्ची को स्वस्थ बताया। बाद में उसे आगे की जांच और उपचार के लिए जिला अस्पताल मऊ रेफर कर दिया गया।पुलिस के अनुसार डायल 112 से ग्राम पांडेपार में जीवित नवजात शिशु मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस पर उपनिरीक्षक हरेंद्र कुशवाहा और मिशन शक्ति प्रभारी महिला उपनिरीक्षक ऋचा सोनी महिला कांस्टेबल आरती सरोज के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पीआरवी पुलिस टीम मौजूद थी। पीआरवी कर्मियों और ग्रामीणों ने नवजात को कुएं से बाहर निकाल लिया था। इसके बाद पुलिस टीम बच्ची को लेकर सीएचसी बड़राव पहुंची।अस्पताल में चिकित्सक ने प्राथमिक जांच के बाद बच्ची को स्वस्थ बताया और आगे की जांच व उपचार के लिए जिला अस्पताल मऊ रेफर कर दिया। इस दौरान मिशन शक्ति प्रभारी ऋचा सोनी ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर नवजात के मिलने की सूचना दी।सूचना मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम सीएचसी बड़राव पहुंची। वहां नवजात बच्ची को वन स्टॉप सेंटर की स्टाफ नर्स शिखा मिश्रा और चाइल्ड हेल्पलाइन के अमित कुमार के सुपुर्द कर दिया गया। अब संबंधित विभाग बच्ची की देखभाल और आगे की आवश्यक कार्रवाई करेगा।गांव में कुएं के अंदर नवजात बच्ची मिलने की घटना से लोग हैरान रह गए। फिलहाल बच्ची को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराते हुए संबंधित विभाग को सौंप दिया गया है। उसे कुएं में किसने छोड़ा इस संबंध में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












