Home मऊ तालाब में तैरता मिला 16 वर्षीय किशोरी और 3 वर्षीय मासूम का...

तालाब में तैरता मिला 16 वर्षीय किशोरी और 3 वर्षीय मासूम का शव सनसनी

घोसी,मऊ। जनपद मऊ के थाना घोसी क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर में एक ढ़ाई वर्ष का बच्चा रियान पुत्र अतिकुररहमान उम्र करीब ढाई वर्ष निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना घोसी का शव तालाब में होने की सूचना मिली । उक्त सूचना पर जब घोसी पुलिस मौके पर पहुँची तभी थोड़े देर बाद एक और लड़की का शव अंशु पुत्री प्रेमचंद उम्र करीब 16 वर्ष ग्राम बनकरा खुर्द थाना घोसी जनपद मऊ का शव तालाब में पानी में पड़ा हुआ मिला । उक्त सूचना पर फोरेंसिक टीम तथा स्थानीय टीम पहुँचकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी । पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षका रविन्द्र सिंह का कहना है कि यह घटना प्रथम दृष्टया डूबने से घटित होना प्रतीत लग रहा है।

Author Profile

पवन कुमार पाण्डेय
पवन कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here