मऊ। स्थायी लोक अदालत, मऊ की सदस्य के रूप में स्नेहलता त्रिपाठी ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। जनपद न्यायाधीश संजय कुमार यादव एवं स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष हीरा लाल ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया। उनके सदस्य बनने से स्थायी लोक अदालत की न्यायपीठ को नई मजबूती मिलेगी।
स्नेहलता त्रिपाठी सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही हैं। विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़कर उन्होंने समाज सुधार एवं जनकल्याण की दिशा में कई सार्थक प्रयास किए हैं। अब वह स्थायी लोक अदालत की न्यायपीठ के सदस्य के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगी। स्थायी लोक अदालत का उद्देश्य आमजन को जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित विवादों का सुलभ और त्वरित समाधान उपलब्ध कराना है। इसके अंतर्गत विद्युत, डाक, दूरसंचार, परिवहन, रेलवे, अस्पताल एवं शैक्षणिक संस्थानों जैसी जनोपयोगी सेवाओं में कमी से जुड़े मामलों का निस्तारण किया जाता है। इस व्यवस्था के माध्यम से लोगों को विवादों के समाधान के लिए सरल और प्रभावी मंच उपलब्ध होता है। पदभार ग्रहण के अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय निरंजन पाण्डेय, एडीजे दीप नारायण तिवारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिद्धार्थ चतुर्वेदी, सिविल जज सीनियर डिवीजन एफटीसी अरुणाजली सिंह, सिविल जज जूनियर डिवीजन एफटीसी स्तुति सोनकर तथा स्थायी लोक अदालत के वरिष्ठ सदस्य विकास भाई निकुम्भ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 7, 2026मधुबन नगर पंचायत के सभासद अखिलेश राज भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष और अभिषेक राजभर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री बने, समर्थकों में खुशी की लहर
मऊNovember 7, 2026सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियाद, दिये आवश्यक निर्देश
मऊNovember 7, 2026खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलीभगत से मधुबन में बिक रही मिलावटी मिठाइयां, मिठाई कम्पनी और खुलती जा रही दुकानें, स्थानीय लोगों में आक्रोश
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज












