मऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी महोदय जनपद मऊ के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय के नेतृत्व मे नवरात्रि पर्व एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत आमजनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु आज दिनांक 15-10-2026 को अभियान चलाकर जनपद स्थित Blinkit store का निरीक्षण किया गया |निरीक्षण के दौरान संदेह के आधार पर कुट्टू आटा के दो नमूने, सिंघाणा आटा के दो नमूने, मूंगफली के दाने का एक नमूना, बटर का एक नमूना नियमानुसार संग्रहित किया गया । इस प्रकार Blinkit स्टोर से कुल छह नमूने संग्रह किया गया
उक्त कमियों के दृष्टिगत सुधार हेतु नोटिस जारी की जा रही है ।
इसी प्रकार सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सुश्री मंजूषा सिंह के नेतृत्व में गठित टीम जिसमे खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अमित कुमार राना, श्री अजीत कुमार त्रिपाठी, श्री ओम प्रकाश यादव द्वारा *Blinkit store निरीक्षण किया गया | निरीक्षण के दौरान उपरोक्त प्रतिष्ठानो मे पायी गयी कमियों यथा खाद्य पदार्थो के कार्मिको के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया , खाद्य एवं अखाद्य पदार्थ एक साथ रख पाए गए, कंज्यूमर कंप्लेंट रिड्रेसल मेकैनिज्म को और प्रभावी बनाए जाने की आवश्यकता, कार्मिकों के द्वारा हेड कवर, hand hand gloves एवम् एप्रन , मौके पर कोई भी क्रय रसीद प्रस्तुत नहीं की गई , एवं डिलीवरी राइडर्स का पुलिस सत्यापन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने हेतु भी निर्देशित किया गया। जिसके संबंध मे ई कॉमर्स स्टोर blinkit को सुधार किए जाने हेतु सुधार सूचना हेतु संस्तुति कर दी गयी है उक्त नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम विधिक करवाई की जाएगी।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












