Home मऊ तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से राहगीर की मौत, चालक...

तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से राहगीर की मौत, चालक फरार

मधुबन, मऊ। स्थानीय थाना क्षेत्र के मधुबन-घोसी मार्ग पर सिपाह इब्राहिमाबाद बाजार के समीप मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में पैदल जा रहे राहगीर की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कमधेनवा गांव निवासी मुकेश (30) पुत्र स्व. लालधर मंगलवार की दोपहर में सिपाह इब्राहिमाबाद बाजार में पैदल सड़क किनारे से होकर कहीं जा रहा था। तभी घोसी की तरफ से मधुबन की ओर आ रही तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर उसे जोरदार टक्कर मारते हुए भाग निकली। टक्कर से वह सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सिपाह इब्राहिमाबाद अभिषेक मिश्रा मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Author Profile

पवन कुमार पाण्डेय
पवन कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here