Home देवरिया पथरदेवा नगर पंचायत अध्यक्ष व ईओ पर हमले के विरोध में दिख...

पथरदेवा नगर पंचायत अध्यक्ष व ईओ पर हमले के विरोध में दिख रहा एक जूटता कार्रवाई की मांग 

विशेष संवाददाता

देवरिया (उ.प्र.)। नगर पंचायत पथरदेवा के अध्यक्ष कमलेश सिंह उर्फ क्रांति सिंह एवं अधिशासी अधिकारी (ईओ) पर हमले की घटना को लेकर जिले के विभिन्न नगर निकायों के अध्यक्षों और जनप्रतिनिधियों ने एकजुट होकर विरोध जताया।
रुद्रपुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि छठ्ठेलाल निगम के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक देवरिया से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। जनप्रतिनिधियों ने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया।
प्रतिनिधिमंडल में बरहज नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल, सलेमपुर अध्यक्ष राम यादव, तरकुलवा अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा, हेतिमपुर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव और पथरदेवा अध्यक्ष कमलेश सिंह उर्फ क्रांति सिंह सहित विभिन्न नगर निकायों के जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Author Profile

पवन कुमार पाण्डेय
पवन कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here