Home मऊ माध्यमिक युवा क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आगाज

माध्यमिक युवा क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आगाज

संवाददाता: संजय गुप्ता

मधुबन(मऊ) शुक्रवार को तहसील स्तरीय माध्यमिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन उप जिलाधिकारी दीपक सिंह नें माँ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। शहीद इंटर कॉलेज मधुबन के फील्ड में आयोजित इस प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं नें विभिन्न खेलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

400 मीटर सीनियर बालक वर्ग की दौड़ में शहीद इंटर कॉलेज मधुबन के आकाश प्रथम स्थान एवं छोटू चौहान द्वितीय स्थान पर रहे। जनता शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज दुबारी के पीयूष गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे।

400 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में शहीद इंटर कॉलेज मधुबन की लालसा साहनी प्रथम, फतेहपुर गर्ल्स इंटर कॉलेज फतेहपुर तालरतोय की नंदिता द्वितीय तथा समाज सेवक इंटर कॉलेज भैरोपुर की लक्ष्मीना तृतीय स्थान प्राप्त करने में सफल रही।

इसके अलावा 100 मी, 200 मी, 800 मीटर, 1500 मी, 3000 मी, और 5000 मीटर के लिए दौड़ प्रतियोगिता, ऊंची कूद एवं लंबी कूद, भाला एवं गोला क्षेपण, डिस्कस थ्रो, ट्रिपल जंप आदि एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

ज्ञातव्य हो कि 12 और 13 अक्टूबर 2026 को शहीद इंटर कॉलेज मधुबन के इसी प्रांगण में जिला स्तरीय एवं 16 एवं 17 अक्टूबर 2026 को मंडल स्तरीय एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होना है।

इस अवसर पर प्रमोद कुमार मल्ल, प्रधानाचार्य विक्रमादित्य चौहान, उप प्रधानाचार्य धनंजय सिंह, व्यायाम शिक्षक वीरेंद्र विक्रम, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री डॉ. भूपेन्द्र वीर सिंह, जयराम सिंह यादव, इफ्तेखार हुसैन अंसारी, पवन प्रताप राय, इंद्रसेन मल्ल, सुनील कुमार रजक, राम लच्छन प्रसाद, प्रदीप कुमार राम, नरेंद्र प्रताप, शिवकुमार, संगीता मल्ल, शगुफ्ता जमाल, पूजा भारती एवं वरिष्ठ लिपिक तेज बहादुर सिंह ने आदि ने आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।

तहसील स्तरीय इस प्रतियोगिता में तहसील के समस्त माध्यमिक विद्यालयों के खेल शिक्षक गोविंद आर्या, दुर्गेश सिंह, गिरीश यादव, संजय कुमार, श्रीनिवास मौर्य, मंगल राम, वकील सिंह, बीना पाण्डेय, राहत बानो आदि उपस्थित रहे।

Author Profile

पवन कुमार पाण्डेय
पवन कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here