Home बरेली यूपी में AAP ने बजाया चुनावी बिगुल, संजय सिंह ने बरेली की...

यूपी में AAP ने बजाया चुनावी बिगुल, संजय सिंह ने बरेली की फरीदपुर विधानसभा में भरी हुंकार, कहा – अब यूपी में भी होगी काम की राजनीति

रिपोर्ट: पवन कुमार पाण्डेय प्रधान संपादक

बरेली(उ.प्र)। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। पार्टी के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने बरेली की फरीदपुर विधानसभा में आयोजित विशाल ‘सत्ता परिवर्तन जनाक्रोश रैली’ को संबोधित करते हुए प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला।

यह विशाल जनसभा पंचायत प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनय सिंह जाटव के समर्थन में आयोजित की गई थी, जिसमें हजारों की संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और आम जनता मौजूद रही।

रैली को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब जाति-धर्म की राजनीति से ऊब चुकी है। अब प्रदेश को भी दिल्ली और पंजाब की तरह काम की राजनीति चाहिए। उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश के हर कोने तक काम की राजनीति और जनता के अधिकारों की आवाज पहुंचकर रहेगी।

संजय सिंह ने कहा कि यूपी में आज किसान परेशान है, नौजवान बेरोजगार है, महिलाएं असुरक्षित हैं, और महंगाई चरम पर है। भाजपा सरकार ने सिर्फ जुमले दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने सरकारी स्कूल, अस्पताल, बिजली-पानी और रोजगार का मॉडल दिया है, वही मॉडल अब उत्तर प्रदेश में भी लागू होगा।

आगें कहा कि योगी सरकार में पंचायतों के अधिकार छीने जा रहे हैं। ग्राम प्रधानों और पंचायत प्रतिनिधियों को दबाया जा रहा है। लेकिन आम आदमी पार्टी पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए लड़ रही है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। बरेली में भी अपराध बढ़ रहे हैं। जनता जनाक्रोश में है और यही जनाक्रोश अब सत्ता परिवर्तन लेकर आएगा।

संजय सिंह ने पंचायत प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनय सिंह जाटव की तारीफ करते हुए कहा कि विनय सिंह जाटव जमीन से जुड़े नेता हैं और पंचायतों की आवाज को मजबूती से उठा रहे हैं। उनके नेतृत्व में बरेली में पार्टी मजबूत हो रही है। फरीदपुर की इस रैली में उमड़ी भीड़ इस बात का सबूत है कि जनता परिवर्तन चाहती है।

इस रैली को 2027 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद माना जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह यूपी में सभी 403 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। पार्टी की नजर खासकर दलित, पिछड़े और पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं पर है।

रैली में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के कई जिला स्तरीय नेता, पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author Profile

पवन कुमार पाण्डेय
पवन कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here