Home मऊ नियम विरुद्ध हुआ कार्य तो होगी कार्रवाई- एसडीएम

नियम विरुद्ध हुआ कार्य तो होगी कार्रवाई- एसडीएम

मधुबन (मऊ)। आगामी दशहरा एवं दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को रामपुर थाना सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी दीपक सिंह ने की। इस दौरान क्षेत्राधिकारी दिनेश दत्त मिश्रा और थानाध्यक्ष सुनील कुमार सरोज ने पूजा समितियों के पदाधिकारियों एवं ग्राम प्रधानों से पर्व को लेकर आवश्यक जानकारी ली।अधिकारियों ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान शासन-प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन किया जाए। पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने के साथ ही पंडाल की ऊंचाई निर्धारित सीमा में रखी जाए। पंडाल की ऊंचाई 10 से 12 फीट तक रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही डीजे की आवाज निर्धारित मानक के अनुरूप और कम वॉल्यूम में रखने को कहा गया, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।अधिकारियों ने पूजा समितियों से आपसी सौहार्द बनाए रखने, यातायात व्यवस्था में सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल पुलिस को दी जाए।बैठक में उप निरीक्षक अरविंद कुमार त्रिपाठी, उप निरीक्षक सुरेंद्र उपाध्याय, हेड कांस्टेबल अवधेश यादव, पहाड़ीपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, मरदापुर ग्राम प्रधान अजीत मौर्य, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शुभम तिवारी, रवि वर्मा सहित पूजा कमेटी के सदस्य एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Author Profile

पवन कुमार पाण्डेय
पवन कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here