0 किसान टोल फ्री नंबर 14447 पर भी दर्ज करा सकते हैं फसल क्षति की सूचना
मऊ। उपकृषि निदेशक ने बताया कि जनपद में विगत दो दिनों से हो रही वर्षा एवं तेज सतही हवाओं के चलते खरीफ फसलों को क्षति होने की संभावना को देखते हुए किसानों को सतर्क किया जा रहा है। उन्होंने जनपद के किसान भाइयों से अपील की है कि यदि वर्षा अथवा तेज हवाओं के कारण उनकी फसल को किसी प्रकार की क्षति हुई है तो उसकी सूचना तत्काल संबंधित फसल बीमा कंपनी को उपलब्ध कराएं। उन्होंने बताया कि फसल बीमा कराने वाले किसान फसल क्षति की सूचना घटना के 72 घंटे के अंदर संबंधित बीमा कंपनी से संपर्क कर दर्ज करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त किसान किसान टोल फ्री नंबर 14447 पर भी अपनी फसल क्षति की सूचना दर्ज करा सकते हैं। उप कृषि निदेशक ने बताया कि फसल बीमित किसान अपनी फसल क्षति की सूचना जिला कृषि अधिकारी कार्यालय अथवा उप कृषि निदेशक कार्यालय में भी 72 घंटे के अंदर उपलब्ध करा सकते हैं, ताकि नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने किसानों से अपील की है कि फसल क्षति होने की स्थिति में निर्धारित समय-सीमा के भीतर सूचना अवश्य दें, जिससे फसल क्षति का सर्वेक्षण एवं नियमानुसार बीमा संबंधी कार्रवाई समय से सुनिश्चित की जा सके।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












