मऊ। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ के आदेशानुसार एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार महिला कल्याण विभाग जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ के तत्वावधान में वन स्टॉप सेंटर, मऊ में महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, लैंगिक अपराधों तथा अन्य कानूनी मामलों से संबंधित महत्वपूर्ण विधिक प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया, महिला हेल्पलाइन तथा वन स्टॉप सेंटर द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सहायता एवं सेवाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में बिना संकोच सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को कानूनी जानकारी प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाना तथा समाज में विधिक जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन टीम से जिला मिशन समन्वयक अर्चना राय, सेंटर मैनेजर संध्या सिंह, मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता मीरा यादव, जेंडर स्पेशलिस्ट तृप्ति राय, केश वर्कर सुनीता, स्टॉफ नर्स
शिखा मिश्रा, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर श्रीमती विभा श्रीवास्तव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं संबंधित महिलाएं उपस्थित रहीं।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना











