मऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा ने मधुबन में स्थापित श्री गणेश जी महाराज के भव्य दरबार में उपास्थिती दर्ज कराई । मंत्री के आगमन पर आयोजन समिति ने पुष्पगुच्छ, अन्गवस्त्रम व स्मृतिचिन्ह देकर उनका स्वागत किया।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंत्री ने श्री गणेश जी का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और गणपति बप्पा की आरती की।
आरती के दौरान पूरा पंडाल *”गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया”* के जयकारों से गूंज उठा। दर्शन-पूजन के उपरांत मंत्री ने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता हैं, हमारे प्रथम पूज्य देवता हैं उनकी कृपा से सभी कार्य निर्विघ्न संपन्न होते हैं। गणपति बप्पा के दर्शन पाकर वे भाव-विभोर हो गए ।
इस अवसर पर उन्होंने गणेश उत्सव के इस भव्य आयोजन के लिए आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों एवं दिन-रात जुटे कार्यकर्ताओं की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति को जीवंत रखते हैं और समाज को एकता के सूत्र में पिरोते हैं। ऐसे आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए क्योंकि इन आयोजनों से समाज में सामूहिकता व समरसता का संचार होता है यह आयोजन आपसी मेल-जोल, प्रेम-भाव व भाईचारा बढ़ाने वाले होते हैं।
आयोजन को सफल बनाने में लगे सभी कार्यकर्ताओं को अंग-वस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया और हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर अमित कुमार गुप्ता, राकेश पांडेय, कार्तिक पांडेय, धर्मेंद्र ठठेरा, अंकित ठठेरा, शंकर मद्धेशिया, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुवर सिंह, रतन गुप्ता ,महाप्रसाद गुप्ता, सूर्यभान राजभर, प्रियांशु शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












