Home मऊ मुख्य विकास अधिकारी ने राजकीय कस्तूरबा गांधी विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

मुख्य विकास अधिकारी ने राजकीय कस्तूरबा गांधी विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

मऊ। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव द्वारा जनपद के विकास खण्ड मुहम्मदाबाद गोहना स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में छात्राएं, अध्यापिकाएं एवं रसोइया उपस्थित पाए गए। निरीक्षण के समय विद्यालय में निर्धारित मीनू के अनुसार सब्जी, चावल एवं दाल तैयार की गई थी तथा छात्राएं भोजन कर रही थीं। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई, जो संतोषजनक पाई गई। इसके साथ ही किचन की साफ-सफाई एवं वहां रखी खाद्य सामग्री का भी निरीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने रसोइया को निर्देशित किया कि खाद्य पदार्थों का प्रयोग करने से पूर्व उनकी एक्सपायरी तिथि अवश्य जांची जाए तथा किसी भी दशा में एक्सपायर खाद्य सामग्री का प्रयोग न किया जाए। उन्होंने किचन एवं स्टोर को सदैव साफ-सुथरा एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने छात्राओं से संवाद कर उनके रहने, खाने एवं सोने आदि से संबंधित व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। छात्राओं द्वारा किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होना बताया गया। उन्होंने छात्राओं से पढ़ाई से संबंधित प्रश्न भी किए, जिनका छात्राओं द्वारा संतोषजनक एवं सही उत्तर दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने अध्यापिकाओं एवं वार्डन को निर्देशित किया कि छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं समुचित देखभाल पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here