मऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गौ सेवा आयोग में जनपद मऊ के निवासी भानु प्रकाश पांडेय को सदस्य नामित किया गया है। सदस्य नामित होने के पश्चात मधुबन में प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-माला, अन्गवस्त्रम पहनाकर व मिठाई खिला कर उनका स्वागत सम्मान किया गया।
इस अवसर पर भाजपा नेता अमित गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार ने भानु प्रकाश को गौ सेवा आयोग में सदस्य नामित कर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है इस निर्णय की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है भानु प्रकाश सदैव गौसेवा हेतु समर्पित रहे हैं, वह इस दायित्व के पूर्णतया सुयोग्य हैं उनकी नियुक्ति से गौ संवर्धन व संरक्षण को एक नया मुकाम हासिल होगा ।इस अवसर पर पर भानु प्रकाश पांडेय ने उत्तर प्रदेश सरकार व आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी सहित आयोग के सभी सदस्यों के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि आयोग की ओर से दिए गए निर्देशों एवं दायित्वों का वह पूरी निष्ठा, समर्पण और मनोयोग के साथ पालन करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने गौ सेवा एवं संरक्षण से जुड़े कार्यों को जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाने का भरोसा दिया ।अंत में उन्होंने सम्मान करने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर रतन गुप्ता, मनोज सिंह
, धर्मचंद ठठेरा, दिनेश कुमार, मनोज मद्धेशिया, अनूप मल्ल, राजकुमार, प्रियांशु व शुभम इत्यादि उपस्थित रहें ।










