मऊ। मधुबन विधानसभा क्षेत्र के देवरांचल के धूस और दुबारी में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के बीच रविवार को भरत भैया पहुंचे। उन्होंने मोलनापुर स्थित ऋषि रामनरेश कॉलेज में बनाए गए विस्थापितों के आश्रय स्थल पर पहुंचकर बाढ़ पीड़ित परिवारों में राहत सामग्री वितरित की। इसके बाद उन्होंने खैरा बिंदटोलिया और टाड़ी समेत बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर लोगों से उनकी समस्याएं जानीं।
भरत भैया ने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी मधुबन से वार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रभावित गांवों में राहत सामग्री का नियमित वितरण सुनिश्चित किया जाना जरूरी है। पशुओं के चारे को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए नावों की व्यवस्था और उनका पंजीकरण कराया जाए, ताकि बाढ़ की स्थिति में पशुपालकों को परेशानी न हो।
उन्होंने बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की। साथ ही घाघरा नदी का जलस्तर कम होने के बाद संभावित कटान से प्रभावित गांवों को बचाने के लिए सिंचाई विभाग की ओर से समय रहते समुचित व्यवस्था किए जाने की जरूरत बताई।
इस दौरान बसपा मंडल जोन प्रभारी राम प्रसाद चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंटू, पूर्व प्रधान धर्मपुर राम जन्म यादव, प्रमोद शर्मा, घनश्याम साहनी, संजीव पाल, अजय यादव, सुजीत कुमार, अनुराग और अरुण मल्ल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












