Home मऊ सड़क धंसने से हादसे का खतरा ग्रामीण परेशान

सड़क धंसने से हादसे का खतरा ग्रामीण परेशान

मऊ । दोहरीघाट विकासखंड क्षेत्र के रोशनपुर बांध से दुबारी जाने वाले मार्ग के बीच मित्तनपुर में सड़क बीच में ही धंस गया है। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, रात के समय सड़क पर धंसे हिस्से का पता नहीं चलने से पिछले तीन महीनों में कई बाइक सवार गिरकर घायल हो चुके हैं।इस बाबत वीर बहादुर, कुलेश यादव, राम केवल और सुनर ने बताया कि मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। सड़क के बीच में गड्ढा होने के कारण दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है। रात में स्थिति और गंभीर हो जाती है, क्योंकि धंसे हिस्से का आसानी से पता नहीं चलता।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन को सुरक्षित कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here