मऊ। जिलाधिकारी के आदेश तथा मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग की हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, परदहा में एएनएम कर्मियों के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं, उनके अधिकारों तथा उपलब्ध सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस दौरान महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सहित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, महिला पावर लाइन 1090 एवं आपातकालीन सेवा 112 की जानकारी एएनएम कर्मियों को दी गई।
एएनएम कर्मियों से अपील की गई कि वे अपने कार्यक्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं तक इन योजनाओं एवं हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी पहुंचाएं तथा पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं अधिकारों से जुड़े विषयों पर जागरूकता बढ़ाने तथा जरूरतमंद महिलाओं को संबंधित विभागीय सेवाओं से जोड़ने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन टीम से जिला मिशन समन्वयक श्रीमती अर्चना राय, जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीमती राखी राय एवं जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीमती तृप्ति राय सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परदहा के कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित कर्मचारियों ने महिला एवं बाल कल्याण से जुड़े विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












