Home मऊ साइबर टीम व पुलिस ने फ्राड के पैसे को कराया वापस

साइबर टीम व पुलिस ने फ्राड के पैसे को कराया वापस

मऊ। साइबर अपराधों पर लगाम लगाने और आम जनता को जागरूक करने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में जनपद के मधुबन पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां साइबर फ्रॉड का शिकार हुए एक पीड़ित की पूरी रकम सुरक्षित वापस करा दी गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर और अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के कुशल निर्देशन में पूरे जनपद में साइबर फ्रॉड रोकथाम और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी दिनेश दत्त मिश्रा और प्रभारी निरीक्षक मधुबन निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। मधुबन थाना क्षेत्र के अंतर्गत परसूपुर गांव निवासी रवि कनौजिया पुत्र मनोज के साथ हाल ही में एक साइबर फ्रॉड की घटना हुई थी, जिसमें उनके खाते से 18 हजार की धनराशि उड़ा ली गई थी। पीड़ित द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद मधुबन पुलिस की साइबर सेल और तकनीकी टीम ने मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस टीम के अथक प्रयास और त्वरित विधिक कार्रवाई के चलते पीड़ित रवि कनौजिया के खाते से धोखाधड़ी की गई संपूर्ण धनराशि 18 हजार रुपये शनिवार को सफलता पूर्वक वापस करा दी गई। अपनी डूबी हुई रकम वापस पाकर पीड़ित ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। इस सफलता के बाद पुलिस अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात नंबर से आने वाले लिंक पर क्लिक न करें, न ही अपना ओटीपी या बैंक विवरण किसी के साथ साझा न करें। यदि कोई साइबर ठगी का शिकार होता है, तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here