Home मऊ धार्मिक अनुष्ठान के बीच माता को नया मुकुट समर्पित

धार्मिक अनुष्ठान के बीच माता को नया मुकुट समर्पित

मऊ। जनपद के रामपुर थाना क्षेत्र के निधियांव स्थित माता महिषासुर मर्दिनी भवानी मंदिर से बीती 30 जुलाई की रात अज्ञात चोरों द्वारा माता के मुकुट की चोरी किए जाने के बाद बुधवार को श्रद्धालुओं ने नए मुकुट के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली। धार्मिक अनुष्ठान के बीच माता को नया मुकुट समर्पित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने कहा कि ऐसी घटनाएं उनकी आस्था और विश्वास को कमजोर नहीं कर सकतीं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ग्राम सभा कमलसागर निवासी सूरज चतुर्वेदी पुत्र सत्यप्रकाश चतुर्वेदी सहित क्षेत्रवासियों और भक्तों के सहयोग से शोभायात्रा निकाली गई तथा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता को नया मुकुट अर्पित किया गया।
आयोजकों ने कहा कि मंदिर से मुकुट चोरी की घटना से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई थीं, लेकिन सभी के सामूहिक सहयोग और धार्मिक आस्था के बल पर पुनः माता का श्रृंगार कर समाज में एकता, श्रद्धा और धार्मिक विश्वास का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में डॉ. सत्यप्रकाश चौबे, सूरज चतुर्वेदी, रविकांत चौबे, प्रशांत चौबे, इंद्रप्रकाश मल्ल, ध्रुव चौबे, अधिवक्ता अनिल कुमार मिश्र, अमित कुमार मिश्र, पीयूषकांत चौबे, रुदल तिवारी, राजीव गोंड, शुभम दुबे, त्रिलोकी मिश्र, अमरनाथ चौबे, मुन्ना गोंड, राजू गोंड, अधिवक्ता अमरेश मिश्र, जीवन चतुर्वेदी, मंगरू गोंड, अखिलेश गोंड, भोला मौर्य, रोशन मौर्य, डब्बू मौर्य समेत क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here