मऊ। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित ब्रह्मस्थान के नेशनल नर्सिंग होम में इलाज के दौरान एक महिला की हालत बिगड़ने के बाद जमकर हंगामा हो गया। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों और अस्पताल प्रबंधन से बातचीत कर मामले को शांत कराने का प्रयास कर रही है।अस्पताल संचालक का कहना है कि मरीज की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। हालांकि परिजन अस्पताल प्रबंधन की दलीलों से संतुष्ट नहीं हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।












