Home मऊ मऊ में सहकारिता को मिलेगा नया बल: जिला सहकारी बैंक की मधुबन...

मऊ में सहकारिता को मिलेगा नया बल: जिला सहकारी बैंक की मधुबन शाखा के नवीन भवन का उद्घाटन,ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार- नगर विकास व ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा

मऊ। बैंकिंग को आधुनिक और सुदृढ़ बनाने की दिशा में सरकार एक बड़ा कदम उठाया है। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, मऊ की मधुबन शाखा गुप्ता गली के समीप अब नए और भव्य भवन में अपनी सेवाएं देगी। इस नवीन भवन का उद्घाटन सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने फीता काटकर किया।
 कार्यक्रम को बतौर मुख्य  अतिथि संबोधित करतें हुए नगर व ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा ने कहां कि  सहकारी बैंक लिमिटेड, मऊ दशकों से जिले की ग्रामीण और कृषि अर्थव्यवस्था की रीढ़ बना हुआ है। किसानों को फसल ऋण, स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय सहायता और छोटे व्यापारियों को आसान कर्ज उपलब्ध कराकर बैंक ने ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मधुबन क्षेत्र कृषि प्रधान क्षेत्र है। यहां धान, गेहूं और सब्जी की खेती बड़े पैमाने पर होती है। ऐसे में मधुबन शाखा का नए भवन में जाना न केवल बैंकिंग सेवाओं को बेहतर बनाएगा, बल्कि क्षेत्र के लोगों को एक सुरक्षित, सुगम और तकनीकी रूप से सक्षम बैंकिंग अनुभव भी देगा।
  “सहकारिता का मूल मंत्र है – ‘सेवा सहित सर्वदा’। इसी सोच के साथ हम लगातार अपनी शाखाओं को आधुनिक बना रहे हैं। मधुबन का नया भवन ग्राहक सुविधा, सुरक्षा और डिजिटल बैंकिंग को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यहां किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए विशेष काउंटर और परामर्श केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे।”
 बैंक के अध्यक्ष अखिलेश तिवारी ने कहां कि बैंक प्रबंधन को उम्मीद है कि मंत्री जी के आगमन से न केवल मधुबन बल्कि पूरे मऊ जिले में सहकारी आंदोलन को नई ऊर्जा मिलेगी।आगें बताया कि बैंकिंग जोन एटीएम, पासबुक प्रिंटिंग मशीन और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की सुविधा। किसान ऋण, केसी और सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए अलग काउंटर।महिला एवं स्वयं सहायता समूह डेस्क: महिलाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण और प्रशिक्षण की जानकारी। सहित जनहित के सभी योजनाए सामिल है। इस अवसर पर
शाखा प्रबंधक चंद्रशेखर यादव ने कहा कि “हमारा लक्ष्य है कि हर व्यक्ति, चाहे वह किसान हो या छोटा दुकानदार, बिना किसी परेशानी के बैंकिंग सेवा दे सके। नया भवन इसी सोच का परिणाम है।” इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, मऊ के सचिव एवं सीईओ मनोज कुमार ,सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक विजय कुमार, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह शुभम, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया, राहुल दीक्षित,  सतीश.पाण्डेय,सभासद अखिलेश राज, गिरिश चन्द गुप्ता, नीलेश राजरत्नम, पूर्व जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल,   एडवोकेट अनिल मिश्रा, नीतिश तिवारी ,अखिलेश सिंह, विकास मल्ल,अमित गुप्ता आदि रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here