Home मऊ दोहरीघाट पुलिस पर कस्डी में पीट कर हत्या करने का आरोप, ग्रामीणों...

दोहरीघाट पुलिस पर कस्डी में पीट कर हत्या करने का आरोप, ग्रामीणों का फुटा गुस्सा

मऊ।जनपद के दोहरीघाट के विक्रम डोंम की थाने में पीट-पीट कर बेरहमी से की हत्या के आरोप पर दोहरीघाट की सड़कों पर उतरा जनसैलाब ,जीयनपुर थाने के पुलिस कस्टडी में दोहरीघाट के एक युवक की मौत के बाद दोहरीघाट की स्थानीय जनता में भारी आक्रोश है। परिजनों के अनुसार, युवक विक्रम जोकि मऊ जिले के दोहरीघाट कस्बे का निवासी था उसपर एक पुराना मुकदमा चल रहा था और वह पिछली 4-5 तारीखों से कोर्ट नहीं पहुंच पाया था, जिसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई थी। परिवार का सीधा आरोप है कि थाने में पुलिसकर्मियों ने विक्रम की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना की खबर फैलते ही ग्रामीण और परिजन आक्रोशित होकर सड़कों पर उतर आए हैं और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की मांग कर रहे हैं। मौके पर तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासन मामले को शांत कराने में जुटा है।

Author Profile

पवन कुमार पाण्डेय
पवन कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here