Home मऊ मधुबन में नवागत एसडीएम ने संभाला कार्यभार पुलिस कांस्टेबल से यूपीएससी तक...

मधुबन में नवागत एसडीएम ने संभाला कार्यभार पुलिस कांस्टेबल से यूपीएससी तक का रहा इनका सफर

मऊ।जनपद के मधुबन तहसील में अब तक एसडीएम(न्यायिक) के रूप में कार्य कर रहे दीपक सिंह को एसडीएम प्रसाशनिक की ज़िम्मेदारी सौंप दी गयी है। वहीं अब तक यहां एसडीएम रहे सत्य प्रकाश को घोसी तहसील में एसडीएम(न्यायिक) के पद पर ट्रांसफर कर दिया गया है। सत्यप्रकाश ने इसी साल फरवरी महीना में यहाँ एसडीएम का कार्यभार ग्रहण किया था। मात्र लगभग 5 महीना की सेवा के बाद उनका ट्रांसफर घोसी तहसील के लिए कर दिया गया।वहीं मधुबन के नये एसडीएम के रूप में नियुक्त किये गए दीपक सिंह अब तक यहाँ एसडीएम(न्यायिक) का पद संभाल रहे थे। अब वह यहाँ एसडीएम(प्रशासनिक) के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। ज्ञात हो कि एसडीएम बनने से पहले दीपक सिंह पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। 8 साल की कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास की और एसडीएम बने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here