Home मऊ डूडा के ठेकेदार की लापरवाही से 6 माह से दुर्गम मार्ग से...

डूडा के ठेकेदार की लापरवाही से 6 माह से दुर्गम मार्ग से गुजरने को विवस है नगर पंचायत मधुबन वार्ड नंबर 10 के लोग

मऊ।जनपद के नगर पंचायत मधुबन वार्ड नंबर 10 में छह महीने बीतने के बाद भी रास्ते पर इंटरलाकिंग का कार्य अब तक शुरू नहीं हो सका है । इस रास्ते का कार्य डूडा से स्वीकृत हुआ है। लेकिन  छह महीने पूर्व इस सड़क पर पहले से लगा इंटरलाकिंग ठेकेदार के द्वारा उखाड़ कर छोड़ दिया गया है ।  रुक रुक कर हो रहें बारिश के कारण सड़क पर जगह-जगह जल जमाव की स्थिति बनी हुई है। जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।
सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्डों में पानी भर जाने से रास्तें में गढ्ढा है कि गढ्ढे में सड़क पता नही चलता ।  जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। वार्ड के लोगों के लिए दुश्वारियां बढा दिया है। जल निकासी की भी समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी लंबे समय से रास्ते पर ही जमा हो रहा है। इस समस्या से न केवल दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है बल्कि इस  सड़क पर कीचड़ और गंदगी फैलने से इस वार्ड के निवासियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।
इस वार्ड के लोगों का कहना है कि  गड्डों में पानी भर जाने से दोपहिया वाहन चालकों, पैदल राहगीरों और स्कूल जाने वाले सैकड़ों बच्चों को रोजाना जोखिम उठाकर इस सड़क से गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि कई बार लोग गिरकर चोटिल भी हो जा रहे हैं। नगर पंचायत से इस रास्ते पर इंटरलाकिंग और जल निकासी की व्यवस्था कराने की कई बार मांग की गई है लेकिन अब तक कोई स्थाई समाधान नहीं हो सका है।
वार्ड वासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से इस रोड पर तत्काल इंटरलाकिंग कार्य कराने और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि  इस रास्ते पर इंटरलॉकिंग का कार्य जल्द से जल्द नहीं कराया गया तो हम वार्ड वासी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर गांधी पाण्डेय, दीपक सिंह, गंगाधारी गुप्ता , सुबाष गुप्ता , विक्की जायसवाल, , नर्मदेश्वर सिंह, कमलेश गुप्ता , अशोक मद्धेशिया आदि रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here