Home मऊ 13 जुलाई को राजकीय आईटीआई सहादतपुर में आयोजित होगा बृहद रोजगार मेला

13 जुलाई को राजकीय आईटीआई सहादतपुर में आयोजित होगा बृहद रोजगार मेला

मऊ। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, मऊ द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर जनपद के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 13 जुलाई 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), सहादतपुर, मऊ परिसर में बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला समन्वयक, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने बताया कि रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी तथा तकनीकी एवं गैर-तकनीकी क्षेत्रों में प्रशिक्षित एवं योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। मेले में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत विभिन्न सेक्टरों में प्रशिक्षण प्राप्त युवा, राजकीय एवं निजी आईटीआई के प्रशिक्षार्थी तथा अन्य बेरोजगार अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, समस्त शैक्षिक एवं तकनीकी प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति, दो पासपोर्ट आकार के फोटो तथा बैंक पासबुक की छायाप्रति अनिवार्य रूप से लानी होगी। जिला समन्वयक ने जनपद के अधिक से अधिक पात्र युवाओं से अपील की है कि वे इस रोजगार मेले में प्रतिभाग कर उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here