Home मऊ चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

मऊ। कोपागंज थाना क्षेत्र के तकिया गांव के पास एक अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार गुलशन राजभर पुत्र झांगू राजभर 21 वर्ष निवासी इटौरा डोरीपुर थाना कोपागंज बृहस्पतिवार की शाम लगभग 6:30 बजे अपनी बाइक पर सवार होकर घोसी थाना क्षेत्र के नदवांसराय अपने बुआ के यहां जा रहा था अभी वह कोपागंज थाना क्षेत्र के तकिया गांव के पास पहुंचा ही था कि एक अनियंत्रित चार पहिया वाहन जोरदार टक्कर मार दिया इसमें युवक का पर फैक्चर हो गया स्थानीय लोगों ने उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here