Home मऊ पूर्व चेयरमैन अबुल हसन ‘बड़क’ की मनाई गई पुण्यतिथि

पूर्व चेयरमैन अबुल हसन ‘बड़क’ की मनाई गई पुण्यतिथि

मऊ। जनपद के घोसी नगर के पूर्व चेयरमैन अबु हसन बडक की पुण्यतिथि पर समाजिक सरोकार रखने वालों श्रद्धांजलि अर्पित किया। बता दे कि 1964 में घोसी के एक सामान्य परिवार में जन्मे अबुल हसन ने 12 वर्ष की अल्पायु में पिता का साया उठने के बाद भी हार नहीं मानी। कड़ी मेहनत से एक सम्मानित व्यवसायी बनने और फिर सन् 2000 में घोसी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद तक पहुँचने का उनका सफर संघर्ष और अटूट सेवा भावना का प्रतीक है। उनके कार्यकाल में घोसी ने विकास की नई ऊँचाइयों को छुआ और उन्हें एक स्वच्छ व ईमानदार छवि के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। 8 जुलाई सन् 2025 को दुनिया से अलविदा किए
उनके पुत्र ने उन्हें नमन करते हुए कहा, “मैं पिताजी के दिखाए सेवा और ईमानदारी के रास्ते पर चलने का निरंतर प्रयास कर रहा हूँ और सदैव जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करता रहूँगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here