मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के कल्याणपुर में बुधवार की शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। घोसी की तरफ से मऊ जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। इस हादसे में ट्रेलर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया। गनीमत रही कि हादसे की चपेट में कोई राहगीर नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
मिली जानकारी के अनुसार
घटना बुधवार शाम लगभग 5 बजे की है। ट्रेलर के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए केबिन में फंसे लहूलुहान ड्राइवर को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
,चालक की हालत गंभीर देखते हुए ग्रामीणों ने तुरंत डायल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से घायल चालक को इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजवाया
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच में जुटी












