मऊ। जनपद के मधुबन नगर पंचायत के वार्ड-13 निवासी हिमांशु वर्मा पुत्र अशोक कुमार वर्मा BARC मुंबई में वैज्ञानिक अधिकारी के पद पर चयनित किये गए हैं। यह पद ग्रुप A राजपत्रित अधिकारी का होता है। उनकी इस उपलब्धि से उनके परिवार से सहित पुरे तहसील क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। दर्जनों लोगों ने इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। हिमांशु वर्मा ने यह उपलब्धि हासिल कर अपने परिजनों का सर गर्व से ऊँचा कर दिया है। हिमांशु वर्मा की प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा
गाँव से ही शरू हुई।सनबीम स्कूल वाराणसी से 10वीं तो वहीं नालंदा अकादमी कोटा से 12वीं की परीक्षा पास की। IET कॉलेज लखनऊ से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी. टेक. किया। उनकी माता अर्चना वर्मा एक साधारण गृहणी हैं। बधाई देने वालों में मधुबन व्यवपार मण्डल अध्यक्ष बबलू ठठेरा,डॉ. नासिर अली, हरिश्चन्द्र यादव, डॉ. राशिद उस्मानी, राज बहादुर सिंह, अनवारुल हक़, आलोक मल्ल, डॉ. कन्हैया मौर्य आदि रहेें।












