Home मऊ नहर में मिला आइसक्रीम बिक्रेता का शव

नहर में मिला आइसक्रीम बिक्रेता का शव

मऊ। जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र के पिढ़वल नहर में सोमवार को एक बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची तथा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।मिली जानकारी के अनुसार सतीश कन्नौजिया (55 वर्ष) पुत्र रामप्रीत कन्नौजिया, निवासी पवनी, मझवारा के रूप में हुई है बताया जा रहा है कि मृतक आइसक्रीम विक्रेता थे। ग्रामीणों के अनुसार अक्सर सतीश कन्नौजिया आइसक्रीम लेकर गांव में बेचने जाते थे
जब ग्रामीणों ने नगर में तैरता हुआ शव देखा तो हैरान हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दिए
मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम द्वारा जांच की गई
शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा मौत के वजह का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here