मऊ। जनपद के मधुबन स्थित फतहपुर मंडाव ब्लॉक परिसर में रविवार को जन कल्याण शिविर एवं सावस्थ मेला का आयोजन किया गया। इसमें पशुपालन विभाग, वाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना सहित कई विभाग के स्टाल लगाए गए। मेला में राष्ट्रीय कुष्ट उन्मूलन कार्यक्रम के तहत कुष्ट के विरुद्ध आखिरी युद्ध अभियान चालाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक उमेश चंद पाण्डेय और फतहपुर मंडाव ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह शुभम रहें। मेला में आये अतिथियों ने विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया और योजना और विभाग की कार्यशैली के संबंध में जानकारी ली।मेला में आये लोगों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को उनके स्वास्थ्य सम्बंधित कई महत्वपूर्ण टिप्स दीए गए और बदलते मौसम के प्रति विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गयी। लोगों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की नसीहत की गयी।आयोजन के सम्बन्ध में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शुभम सिंह ने बताया कि मेला के माध्यम से लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का प्रयास रहा। जानकारी के अभाव में कई लोग सरकारी योजनाओं के लाभ लेने से बंचित रह जाते हैं। ऐसे में यहाँ लोगों को उन योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया। मेला में स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अलग-अलग स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया। केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार सभी वर्ग के सामान विकास को लेकर कटिबद्ध है।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल, राहुल दीक्षित,नीतिश तिवारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












