0 कार्यों में कमी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की दी चेतावनी
मऊ ।मुख्य विकास अधिकारी श्री विवेक कुमार श्रीवास्तव द्वारा तहसील मधुबन स्थित बस स्टेशन का पुनर्निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निर्माण कार्य कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल द्वारा कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में प्रयोग टाइल्स व ग्रेनाइट तथा लाइट व स्विच बोर्ड नहीं लगे होने पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई तथा निर्माण कार्य में कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान संबंधित कार्यदायी संस्था को कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए गए। कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा सभी कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने हेतु सख्त हिदायत दी गई। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्यों में पाई गई कमियों को तत्काल दूर करते हुए कार्य को शीघ्र पूर्ण कराया जाए, जिससे आम जनता को इसका लाभ समय से प्राप्त हो सके।












