Home मऊ

0 जनपद के 21 छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित, जिसमें जनपद स्तर पर 17 एवं प्रदेश स्तर पर 04 को मिला सम्मान

0 विधायक एवं जिलाधिकारी में छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं

मऊ। उ.प्र. माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा आयोजित परीक्षा वर्ष 2026 में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन मा. विधायक मधुबन श्री रामविलास चौहान एवं जिलाधिकारी श्री आनंद वर्धन की गरिमामयी उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस अवसर पर मा. विधायक एवं जिलाधिकारी द्वारा हाईस्कूल परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं रजनीश सिंह, पूजा साहनी, वैभव यादव, अनिकेत यादव, ईशा तथा अमृता यादव को ₹21,000 का चेक, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं ओमजी राय, अनामिका प्रजापति, श्रेया यादव, प्रिया यादव, अंशिका यादव, प्राची राय, अक्सा नाज, अन्नु यादव, सर्वजीत चौहान, दीपिका पटेल एवं दीक्षा यादव को भी ₹21,000 का चेक, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जनपद के कुल 21 छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। जिसमें जनपद स्तर पर 17 छात्र छात्राओं को माननीय विधायक मधुबन एवं जिलाधिकारी द्वारा एवं प्रदेश स्तर पर 04 छात्र-छात्राओं को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा सम्मानित किया गया। माननीय विधायक ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं ने बहुत ही अच्छे अंक प्राप्त किए हैं मैं सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं एवं उनका जीवन में निरंतर आगे बढ़ाने की शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि हम लोगों के समय में जो भी विद्यार्थी 60% से 70% अंक पाता था तो उसका बहुत ही नाम होता था और आज आप लोगों द्वारा उससे कहीं बेहतर अंक प्राप्त किए हैं एवं अपने जनपद का नाम रोशन किया है इसी प्रकार सभी लोग आगे भी कड़ी मेहनत करें एवं अपने लक्ष्य की प्राप्ति करें तथा जनपद एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। जिलाधिकारी ने सभी छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने की ढेर सारी शुभकामनाएं दी एवं उनके द्वारा प्राप्त अपने हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट में प्राप्त अंक को छात्र-छात्राओं को बताया एवं कहा कि आप सभी ने बहुत ही ज्यादा मेहनत करके अच्छे अंक प्राप्त किए हैं इसके लिए मैं आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं को आज जो प्रोत्साहन धनराशि मिली है उसका सही उपयोग करें, उस धनराशि से किताबें एवं अपने भविष्य में आगे बढ़ने के लिए उपयोगी वस्तुएं खरीदें। जिलाधिकारी ने कहा कि स्मार्टफोन छात्र-छात्राओं के एकाग्रता को बाधित करता है इसलिए कीपैड मोबाइल का उपयोग करें। जिलाधिकारी ने सभी अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं के पेरेंट्स को प्रोत्साहन देने के लिए बधाई दी एवं उन्होंने कहा कि जो भी विद्यार्थी इंटरमीडिएट में लगनतापूर्वक पढ़ लिया वह अपने जीवन में जरुर सफल होगा। जिलाधिकारी ने सभी छात्र-छात्राओं को पुनः बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी, छात्र-छात्राएं तथा अभिभावक एवं अध्यापक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here