Home मऊ सामाजवादी पीडीए चौपाल का आयोजन

सामाजवादी पीडीए चौपाल का आयोजन

मऊ। समाजवादी पार्टी की P D A चौपाल महुई डिहवा पर किया गया जिसकी अध्यक्षता ज्ञानमती राजभर ने किया । संचालन रामप्रताप गोड ने किया ।चौपाल की मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने संबोधित करते हुए कहा कि गांव को जोड़ने वाली सड़कों की हालात बहुत ही खराब है देवारा क्षेत्र में कोई ऐसा गांव नहीं है जहां सड़के खराब न हो पैदल चलना मुश्किल है,परंतु सरकार के लोग झूठा ढिंढोरा पीट रहे हैं गांव की हालत बहुत ख़राब है परन्तु अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि वर्षात के दिनों में जल भराव और टूटी सड़कें लोगों की जान ले लेती है परन्तु सरकार में बैठे लोग कौन सा चश्मा लगा है कि दिखाई नहीं देता , सपा सरकार में मधुबन को टाउन एरिया बनवाया गया , लेकिन अफसोस है कि अभी भी सड़क और नाली की जर्जर हालत है सरकार ने एक भी नया कार्य नहीं कराया । श्रीमती कुशवाहा ने जोर देकर कहा कि युवा पीढ़ी के लिए एक भी सरकार ने योजना नहीं चलाई जिससे नौजवानों को रोजगार मिले बल्कि सरकारी संस्थाओ को प्राइवेट कर दिया गया , भीषण गर्मी में बिजली की कटौती आंख मिचौली,डीजल पेट्रोल न मिलाना और दाम बढ़ा कर जनता को अच्छा दिन का सपना सरकार ने दिखाया ? आगे कहा कि सरकारी अस्पतालों में दवा के अभाव में लोगों की जान चली जा रहे हैं अस्पताल में जाते ही डॉक्टर या तो वाराणसी के लिए रिफर ,या गोरखपुर के लिए तुरंत रिफर ,कर देते हैं गरीब अथवा मध्यम वर्ग मरीजों की जान चली जाती है। श्रीमती कुशवाहा ने कहा कि सपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी जब मुख्यमंत्री थे तो सभी अस्पतालो मे सभी जांच फ्री थी और अस्पतालों में दवाइयां भरपूर उपलब्ध रहती थी एम्बुलेंस 108 ,102, नंबर फ्री रहती थी और लोगों की जान बच जाती थी आज लोग दर-दर भटकते हुए दम तोड दे रहे हैं सरकार पर आरोप लगाया की जनता का सुध लेने वाला कोई नहीं। आंधी आबादी ने ठाना है सपा सरकार बनना है। महंगाई बढ़ाने वाली सरकार को हटाना है P D A के लोगों ने संकल्प लिया है 2027 में अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनायेंगे।
चौपाल को भीमल कुशवाहा ज्ञानती राजभर हरिन्द्र राजभर सविता देवी पुनम यादव देववती राजभर सावित्री गोंड प्रेमलता मौर्य सुमन मौर्य राधिका मौर्य सुमित्रा चौहान कानती गौड़ सुमन भारतीय आदि लोगों ने सम्बोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here