Home मऊ इंजन गर्म होने से बाइक में लगी आग, धू-धूकर जली गाड़ी

इंजन गर्म होने से बाइक में लगी आग, धू-धूकर जली गाड़ी

मधुबन,मऊ। रामपुर थाना क्षेत्र के काठतराव ईंट-भट्ठे के पास सोमवार को अचानक बाइक में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते बाइक धू-धूकर जलने लगी और पूरी तरह जलकर राख हो गई। हालांकि, इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।जानकारी के अनुसार, रामपुर थाना क्षेत्र के गाई गावा निवासी सौरभ यादव पुत्र राजेश यादव अपने पिता के नाम पंजीकृत बाइक (यूपी 54 एएक्स 4532) से रामपुर बेलौली बाजार खरीदारी करने आए थे। बाजार से घर लौटते समय जैसे ही वह काठतराव ईंट-भट्ठे के पास पहुंचे, अचानक बाइक का इंजन गर्म हो गया और उससे चिंगारी निकलने लगी। देखते ही देखते बाइक में आग लग गई। बाइक सवार ने किसी तरह अपनी जान बचाई, लेकिन आग की चपेट में आने से पूरी बाइक जलकर नष्ट हो गई।सूचना मिलने पर रामपुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। पुलिस ने मौके पर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित कराई। थानाध्यक्ष के अनुसार, घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और मौके पर कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Author Profile

पवन कुमार पाण्डेय
पवन कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here