मधुबन, मऊ। मधुबन विधानसभा क्षेत्र के भोला रोड स्थित एक मैरेज हाल में बुधवार को एक निजी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मधुबन के इंजीनियर मनीष सिंह के एक वर्षीय पुत्र और समाजसेवी चंद्रभूषण सिंह के पोते के प्रथम जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया गया था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान पहुंचे और नन्हे बालक को अपना स्नेह और आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में मंत्री दारा सिंह चौहान का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने मंच से एक वर्षीय बच्चे को गोद में लेकर आशीर्वाद दिया और केक काटकर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने परिवारजनों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों का जन्मदिन परिवार के लिए सबसे खुशी का क्षण होता है।
जन्मदिन समारोह के दौरान ही मंत्री दारा सिंह चौहान ने वहां मौजूद आम जन से संवाद भी स्थापित किया। उन्होंने क्षेत्र की जनता से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान कई लोगों ने अपनी व्यक्तिगत और क्षेत्रीय समस्याओं को मंत्री के सामने रखा, जिसमें सड़क, बिजली, पानी और पेंशन से जुड़ी शिकायतें प्रमुख थीं।
मंत्री ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनके इस जन संवाद से मौजूद लोगों में काफी उत्साह देखा गया।
इस अवसर पर मंत्री प्रतिनिधि शिवप्रकाश उपाध्याय (सुब्बी बाबा), देवेंद्र सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह शुभम, राहुल दीक्षित, बृजेश जायसवाल, पूर्व चेयरमैन प्रति. शंकर मद्धेशिया, अतुल पांडेय, राजेंद्र सिंह, राजबहादुर सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के आयोजक इंजी. मनीष सिंह और चंद्रभूषण सिंह ने मंत्री दारा सिंह चौहान और आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मंत्री जी ने अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर कार्यक्रम में आकर उनके परिवार का मान बढ़ाया है।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












