Home मऊ जिलाधिकारी ने रामघाट एवं अतरारी घाट पर मूर्ति विसर्जन की तैयारियों का...

जिलाधिकारी ने रामघाट एवं अतरारी घाट पर मूर्ति विसर्जन की तैयारियों का किया निरीक्षण, सुरक्षित एवं सकुशल आयोजन के दिए निर्देश

मऊ। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के साथ दोहरीघाट स्थित रामघाट तथा मोहम्मदाबाद गोहना में तमसा नदी के तट पर स्थित अतरारी घाट का निरीक्षण कर मूर्ति विसर्जन हेतु की गई तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दोनों घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा नदी में उचित दूरी पर मजबूत बैरिकेडिंग की व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कर ली जाएं। साथ ही, श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने तथा घाटों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि मूर्ति विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की आकस्मिक दुर्घटना से बचाव के लिए पूर्व से ही सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग एवं अन्य आवश्यक प्रबंधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, ताकि मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।
दोहरीघाट स्थित रामघाट के निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी घोसी एवं अधिशासी अधिकारी दोहरीघाट तथा मोहम्मदाबाद गोहना स्थित अतरारी घाट के निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना श्रीमती अर्चना अग्निहोत्री सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Author Profile

पवन कुमार पाण्डेय
पवन कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here