मधुबन (मऊ) चुनाव प्रक्रिया और चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए इंडिया गठबंधन के घटक दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जनपद मऊ के मधुबन में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करते हुए भारतीय जनता पार्टी और केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान दुबारी मोड़ से बनियाबान तिराहे तक विरोध जुलूस निकाला गया, जिससे क्षेत्र में काफी देर तक राजनीतिक सरगर्मी बनी रही।
प्रदर्शनकारी हाथों में पार्टी के झंडे और नारे लिखी तख्तियां लेकर सड़क पर उतरे। जुलूस के दौरान चुनाव आयुक्त तथा भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और चुनाव आयुक्त के प्रतीकात्मक पुतले भी फूंके। पुतला दहन के दौरान पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर खींचतान हुई।
प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई, जब पुतला दहन को रोकने और प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने को लेकर पुलिस तथा कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और खींचतान शुरू हो गई। इस दौरान एक सपा कार्यकर्ता के झुलसने की बात सामने आई, जबकि तीन पुलिसकर्मियों को भी आंशिक चोट लगने की सूचना है। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं और इन सवालों का जवाब जिम्मेदार संस्थाओं को देना चाहिए। उन्होंने चुनाव आयुक्त से इस्तीफा देने की मांग करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में निष्पक्ष चुनाव और जनता के विश्वास को बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।
विरोध प्रदर्शन को पूर्व विधायक अमरेश चन्द पाण्डेय, सगड़ी विधायक डा. एच. एन. सिंह, सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव, सपा नेता राजेंद्र मिश्र, पूर्व ब्लॉक प्रमुख चन्द्रमणि यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमायन यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय शंकर यादव सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया और भाजपा सरकार की नीतियों पर जमकर प्रहार किया।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












