मऊ। मधुबन विधायक रामविलास चौहान ने अपने विधानसभा क्षेत्र में तूफानी जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान विधायक ने कहीं मौत से पीड़ित परिजनों के घर पहुंचकर उन्हें सांत्वना दी, तो कहीं चौपाल लगाकर और जनसंपर्क कर आम जन को केंद्र व प्रदेश सरकार की महात्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी। विधायक के इस जनसंपर्क से कार्यकर्ताओं में भी नया जोश देखने को मिला।विधायक रामविलास चौहान सबसे पहले दोहरीघाट पहुंचे। यहां डॉ. घुरभारी चौहान के यहां हुई एक हृदयविदारक घटना में उनके बेटा और पोता की मौत हो गई थी। विधायक ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दे और परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति दे। इसके बाद विधायक दोहरीघाट में ही एक मद्धेशिया परिवार के घर पहुंचे, जहां हाल ही में किसी परिजन का निधन हुआ था। यहां भी विधायक ने शोक संवेदना व्यक्त की।
वहीं महमूद सराय में भी विधायक ने एक शोक संतप्त परिवार के घर पहुंचकर उन्हें सांत्वना दी। विधायक के पहुंचने पर परिजनों ने उन्हें अपनी पीड़ा बताई, जिस पर विधायक ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
0 मर्यादपुर के लखनौर और उतराई मे चौपाल लगाकर दी जानकारी…
शोक संवेदना के बाद विधायक का काफिला मर्यादपुर क्षेत्र पहुंचा। यहां लखनौर और उतराई गांव में विधायक ने चौपाल लगाई और सैकड़ों ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। चौपाल में विधायक ने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत कार्ड, किसान सम्मान निधि, वृद्धा-विधवा पेंशन, कन्या सुमंगला योजना, हर घर नल से जल योजना और मुफ्त राशन योजना की जानकारी दी। विधायक ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि किसी पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, तो वह सीधे उनसे या भाजपा कार्यकर्ताओं से संपर्क करे। उनकी समस्या का समाधान प्राथमिकता पर कराया जाएगा।
चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने गांव की सड़क, पानी, बिजली और नाली जैसी समस्याएं भी विधायक के सामने रखीं, जिस पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों को फोन कर जल्द निस्तारण का निर्देश दिया।
0 कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह…
इस जनसंपर्क अभियान के दौरान विधायक के साथ भाजपा नेता शिवानंद मल्ल, गुड्डू दुबे, राजीव चौहान, सन्नी मल्ल, विनोद चौहान सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता और विधायक समर्थक मौजूद रहे। सभी जगहों पर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने विधायक का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
विधायक रामविलास चौहान ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण है। वह एक जनप्रतिनिधि के रूप में नहीं, बल्कि एक सेवक के रूप में जनता के बीच रहते हैं। सुख-दुख में जनता के साथ खड़ा रहना ही उनकी प्राथमिकता है।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












