Home मऊ सेवा ही संकल्प अभियान के तहत नगर पंचायत घोसी में चला विशेष...

सेवा ही संकल्प अभियान के तहत नगर पंचायत घोसी में चला विशेष स्वच्छता अभियान

मऊ। सेवा ही संकल्प अभियान के तहत आज नगर पंचायत घोसी द्वारा नगर क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर के प्रमुख चौराहों एवं विभिन्न गलियों में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई कराई गई तथा सार्वजनिक स्थलों पर एकत्रित कूड़े-कचरे को हटाया गया।
इसके साथ ही नगर क्षेत्र स्थित घोषित पोखरे में विशेष सफाई अभियान चलाते हुए पोखर परिसर एवं उसके आसपास की गंदगी को साफ कराया गया। पोखरे के घाटों की भी विशेष रूप से सफाई कराई गई, जिससे वहां स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण सुनिश्चित हो सके।
नगर पंचायत द्वारा अभियान के दौरान नागरिकों से भी अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने तथा सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने की अपील की गई। अधिकारियों ने बताया कि सेवा ही संकल्प अभियान के तहत नगर क्षेत्र में स्वच्छता एवं जनभागीदारी से जुड़े कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

Author Profile

पवन कुमार पाण्डेय
पवन कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here