Home मऊ भगवान विश्वकर्मा की शोभा यात्रा और पूजनोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

भगवान विश्वकर्मा की शोभा यात्रा और पूजनोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

मऊ। भारतीय परम्परा में सृष्टि के दिव्य शिल्पकार, वास्तुकार और निर्माण कला के अधिष्ठाता देवता भगवान विश्वकर्मा के पूजनोत्सव के अवसर पर रविवार को मधुबन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री भगवान विश्वकर्मा मंदिर जनकल्याण सेवा समिति डुमरी मर्यादपुर के तत्वावधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत डुमरी मर्यादपुर स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर से भव्य शोभायात्रा और झांकी के साथ हुई। भगवान विश्वकर्मा की सृजनशील विरासत के उत्तराधिकारी लोहार, ठठेरा, सोनार, बढ़ई, शिल्पकार समाज के सामूहिक संगठन के अध्यक्ष बबलू ठठेरा के नेतृत्व और मुख्य संरक्षक सुरेन्द्र विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में निकली यह शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रही।
शोभायात्रा डुमरी मर्यादपुर मंदिर से चलकर नगर पंचायत मधुबन स्थित शहीद स्मारक पर पहुंची, जहां समाज के लोगों ने देश के वीर शहीदों को नमन किया। वहां से शोभायात्रा पूरे मधुबन बाजार का भ्रमण करते हुए भगवान विश्वकर्मा के गगनभेदी जयकारों के साथ मधुबन भैरौपुर मोड़ स्थित एक मैरेज हॉल में पहुंची। पूरे रास्ते गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ श्रद्धालु नाचते-गाते चल रहे थे।
मैरेज हॉल में भगवान विश्वकर्मा की गौरवशाली स्मृति के मुख्य यजमानों द्वारा विधि-विधान से पूजन और हवन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान विश्वकर्मा की आरती की गई और समाज की सुख-समृद्धि के लिए कामना की गई।
हवन-पूजन के पश्चात एक विशाल सभा का आयोजन किया गया, जिसमें भगवान विश्वकर्मा की महान शिल्प परंपरा के वंशधारी समाज की सामाजिक, राजनीतिक चेतना और भविष्य पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य वक्ताओं ने विश्वकर्मा वंशीय समाज के साथ-साथ सर्व-समाज के लोक कल्याण पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सिर्फ एक समाज के नहीं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि के निर्माता हैं। उनके द्वारा बताए गए शिल्प और श्रम के मार्ग पर चलकर ही देश विश्वगुरु बन सकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन संयुक्त रूप से अध्यक्ष/आयोजक बबलू ठठेरा, संयोजक डॉ. अरविन्द विश्वकर्मा और सुनील शर्मा ने किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय विश्वकर्मा फाउंडेड महासभा के अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा मौजूद रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में पथरदेवा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नीरज वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य त्रिलोकी विजय ठठेरा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शिक्षा विभाग बलिया के कार्यवाह विनोद वर्मा, अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के उपाध्यक्ष हरेंद्र विश्वकर्मा, ठठेरा समाज लोक कल्याण समिति पूर्वांचल के अध्यक्ष गिरधारी लाल ठठेरा और उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य विनायक विश्वकर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
सभी अतिथियों ने अपने संबोधन में विश्वकर्मा समाज को संगठित होकर शिक्षा और रोजगार पर ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोहार, ठठेरा, सोनार, बढ़ई, शिल्पकार समाज इस देश की रीढ़ है।
आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष जितेन्द्र विश्वकर्मा ने आए हुए सभी अतिथियों और समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर लवकुश विश्वकर्मा,रामप्रताप विश्वकर्मा,सुबाष ठठेरा,सूर्यबली वर्मा,सुदामा शर्मा ,राकेश शर्मा आदि रहें।

Author Profile

पवन कुमार पाण्डेय
पवन कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here