मऊ। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक कार्यालय फतहपुर मंडाव पर विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना और लोगों को उनके लाभ के बारे में जागरूक करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक उमेश चंद पांडेय रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह शुभम मौजूद रहे। दोनों अतिथियों ने संयुक्त रूप से प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर जाकर जानकारी ली।
प्रदर्शनी में कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास, पंचायती राज, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन सहित कई विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए थे। विभागीय अधिकारियों ने आए हुए ग्रामीणों को योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और पात्र लोगों को आवेदन करने की प्रक्रिया समझाई।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक उमेश चंद पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार गांव, गरीब और किसान के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार की मंशा है कि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसी उद्देश्य से यह प्रदर्शनी लगाई गई है ताकि लोग एक ही जगह पर सभी योजनाओं की जानकारी ले सकें।
विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह शुभम ने कहा कि फतहपुर मंडाव ब्लॉक में विकास कार्यों को तेजी से कराया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव-गांव में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।
इस मौके पर भाजपा नेता राहुल दीक्षित, शुभम तिवारी, मंडल अध्यक्ष नीतीश तिवारी, महाप्रसाद गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सूर्यभान राजभर, सुनील कुमार सहित कई भाजपा कार्यकर्ता, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












