Home मऊ अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 39 पाउच कच्ची...

अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 39 पाउच कच्ची शराब बरामद, एक अभियुक्ता गिरफ्तार

मऊ। अवैध कच्ची शराब के खिलाफ  जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन के आदेश एवं जिला आबकारी अधिकारी मऊ के निर्देशन में अवैध शराब के परिवहन, संचय एवं बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।आज क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक (क्षेत्र मधुबन) श्री अलंकार सिंह के नेतृत्व में आबकारी टीम द्वारा थाना मधुबन अंतर्गत कटकोली सुल्तानपुर ईंट भट्ठे पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान 39 पाउच कच्ची शराब बरामद किए गए तथा एक महिला अभियुक्ता रानी कुमारी को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्ता के विरुद्ध संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम, 1910 (यथासंशोधित) की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत एफआईआर संख्या 0359/2026 दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।
क्षेत्रीय आबकारी अधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, संचय एवं बिक्री के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। उन्होंने अवैध कच्ची शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए आमजन से अपील की कि शराब का सेवन केवल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अधिकृत दुकानों से क्रय की गई शराब का ही करें। अन्य स्रोतों से प्राप्त अथवा अवैध शराब का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक एवं जानलेवा हो सकता है।

Author Profile

पवन कुमार पाण्डेय
पवन कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here